चुनावों से पूर्व ही घाटी के राजनीतिक हल्के में एक बड़ी हलचल हुई है। जैसी की अटकलें लगाई जा रही थी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डा. कर्ण सिंह के बड़े बेटे विक्रमादित्य ने आज मुख्य विपक्षी पार्टी पीडीपी का दामन थाम लिया।
जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद, पार्टी अध्यक्ष एवं सांसद महबूबा मुफ्ती की मौजूदगी में रीन पैलेस में आज हुए पार्टी कार्यकर्ताओं के अधिवेशन के दौरान विक्रमादित्य ने पीडीपी ज्ववाइन कर ली। इस मौके पर मुफ्ती ने कहा कि वो जम्मू में पार्टी के लिए बड़ा चेहरा ढूंढ रहे थे जो विक्रमादित्य के रूप में मिला।
वहीं पार्टी में शामिल हुए विक्रमादित्य ने कहा कि वह जम्मू के विकास के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि वो काफी समय से राजनीति के लिए अच्छे प्लेटफार्म का इंतजार कर रहे थे। पीडीपी में उन्हें उम्मीद की किरण दिखती है।