एसडीएम से मिलने पहुंचा प्रतिनिधिमंडल। संवाद
विजयपुर। यूथ क्लब विजयपुर का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को एसडीएम संदीप दुबे से मिला और क्षेत्र में चल रही परेशानियों की जानकारी दी। यूथ क्लब ने विजयपुर में खेल मैदान नहीं होने सहित कई समस्याएं उठाईं। एसडीएम ने लोगों की समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर यूथ क्लब के प्रधान अंशु गुप्ता ने बताया कि क्षेत्र में भू- माफिया गिरोह सक्रिय है और कुछ सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण किया हुआ है। इस कारण क्षेत्र में क्राइम लगातार बढ़ता जा रहा है। अतिक्रमण का दायरा बढ़ने के कारण सड़कें पतली होने से हादसे लगातार हो रहे हैं। एसडीएम संदीप दुबे ने आश्वासन दिया कि लोगों की समस्याओं को जल्द ही हल कर दिया जाएगा।