विजयपुर में टेबल टेनिस मैच के बाद विजेता टीम के खिलाड़ी। संवाद
विजयपुर। जीसीसी गुड़ा सलाथिया ने डीडीवारी गुड़ा सलाथिया में टेबल टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन किया। इसमें 26 खिलाड़ियों ने भाग लिया। एसडीपीओ विजयपुर अरुण सिंह जम्वाल ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान की। विजेता अंडर-19 वर्ग सुधांशु सिंह सलाथिया, ओपन एकल में विश्व सिंह सलाथिया। ओपन युगल में सुधांशु सलाथिया और वीर सलाथिया ने बाजी मारी। एसडीपीओ विजयपुर अरुण सिंह ने युवक का उत्साह बढ़ाया। संवाद