फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पौनी में कई सड़क मार्ग बंद होने से राहगीर परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पौनी। बारिश के कारण कई सड़कों पर मलबा गिरने के कारण रविवार को कई मार्ग बंद हो गए। लोगों के लिए पैदल एक से दूसरे स्थान पर जाना मुश्किल हो गया। माड़ी से मता तक जोड़ने वाले मार्ग पर कई जगह भूस्खलन हुआ।
स्थानीय ग्रामीण पुराने जंगल के रास्ते से होकर बाजार जा रहे थे। इसके लिए उन्हें पहले माड़ी नाला को पार करना पड़ता है। रविवार को हुई बारिश से नाले का पानी उफान पर है। खतरे को देखते हुए लोग नाला पार नहीं कर रहे हैं। झल्डी-सलून मार्ग पर भी भूस्खलन होने से कीचड़ हो गया है। लोग पैदल भी इस रास्ते पर नहीं चल सकते हैं। लोगो ने प्रशासन से मांग की है कि जिन स्थानों पर मलबा गिरा है उसे हटाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना विभाग के कार्यकारी इंजीनियर अंकुश अंगुराना ने बताया कि कई सड़कों पर मलबा आया है। जेसीबी मशीन को तैयार रखा है। मता मार्ग से कुछ दिन पहले मलबा हटवाया था वहीं झल्डी में भी करीब तीन किलोमीटर मार्ग पर पड़ा मलबा हटा दिया गया है। जैसे ही बारिश रुकती है फिर से जेसीबी लगाकर काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें