विजयपुर स्पोर्ट्स मेले में मुख्य अतिथि सुरजीत सिंह खिलाड़ियों से मुलाकात करते
- फोटो : bishnah 2
विजयपुर। गाइडिंग एंड काउंसलिंग सेल गुड़ा सलाथिया ने बाबा हसल देव स्टेडियम गुड़ा सलाथिया में खेल मेले का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक सुरजीत सिंह सलाथिया थे।
इसका आयोजन युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और उन्हें खेल गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से किया गया। कार्यक्रम में विधायक सुरजीत सिंह सलाथिया ने कहा कि खेलों को बढ़ावा देना युवा पीढ़ी के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए आवश्यक है। उन्होंने खिलाड़ियों को सतत मेहनत करने और जिले का नाम रोशन करने का आह्वान किया। खेल मेला में विभिन्न खेलों की स्पर्धाएं आयोजित की गई। इसमें स्थानीय युवा और बच्चे सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, खेल अधिकारी तथा स्थानीय समाजसेवी भी उपस्थित रहे। खेल मेले में फुटबॉल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन जैसे अनेक खेल शामिल हैं। इस मौके पर डीडीसी मेंबर सुदर्शन सिंह सलाथिया, पूर्व सरपंच जतिंदर सिंह, वीर प्रताप सिंह और पंकज सिंह मौजूद थे।