विजयपुर। क्षेत्र में बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। शनिवार देर रात से शुरू हुई बारिश रविवार को भी जारी रही। बारिश से विजयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की सड़कों और गांव की सड़कों पर जलभराव हो गया। लोगों का घर से निकलना दूभर हो गया है। बारिश के चलते जगह-जगह जलभराव हो गया है।
जलजभराव के कारण दोपहिया वाहन चालकों पैदल चलने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सड़क के गड्ढों में पानी जम गया है। रविवार को दिनभर घने बादल छाए रहे और दिन भर बारिश होती रही। आवागमन में दिक्कतों का सामना लोगों को करना पड़ा। लोगों के घरों में पानी घुस गया। क्षेत्र के लोगों ने बताया जम्मू, सांबा, कठुआ में पिछले लगभग दस वर्षों से कुछ भू माफिया गिरोह के अवैध अतिक्रमण से बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया। बारिश के पानी से पुल क्षतिग्रस्त होने से यातायात प्रभावित रहा।