फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मोटरसाइकिल, गाड़ियां और स्कूटी खरीदकर घर लाए खुशियां

Sun, 19 Oct 2025 02:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
महंगाई चरम सीमा पर होने के बावजूद लोगों ने खूब की खरीदारी
विज्ञापन

विजयपुर। दीपावली पर्व पर विजयपुर बाजार गुलजार हो गया है। लोगों ने मोटरसाइकिल, गाड़ियां और स्कूटी खरीदारी कर घर लाई। ऐसे में दिवाली पर छोटे व मध्यम वर्गीय व्यापारियों को इस बार अच्छी कमाई की उम्मीद है।
इस बार महंगाई का असर भी बाजार में देखने को मिल रहा है। इसके बावजूद भारी तादाद में ग्राहक बाजार में हर तरह की खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। सबसे व्यस्त रहने वाले विजयपुर बाजार में त्योहारी सीजन में फुटपाथ से लेकर शोरूम तक के एक से बढ़कर एक आइटम ग्राहकों को अपनी ओर खींच रहे हैं। धनतेरस पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। लोग ने दीपावली के अवसर पर घर में साज-सज्जा से लेकर दीपों के उत्सव त्योहार से जुड़ी हर तरह की खरीदारी जमकर कर की।
विज्ञापन

बाजार में भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी भी कडी कर दी गई है। बाजार में सबसे अधिक खरीदारी करने वाले महिलाओं की माने तो विजयपुर बाजार अपने आप में काफी महंगा शहर है। दीपावली के त्योहार में सामान विगत वर्षों की तुलना काफी महंगा है।
विज्ञापन

हालांकि इस समय सरकार ने जीएसटी भी कम किया है। इसके बावजूद महंगाई चरम सीमा पर चल रही है। त्योहार की खुशियां इतनी बड़ी हैं कि महंगाई के बावजूद लोग खरीदारी को पहल दे रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें