फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मेटाडोर स्टैंड के पास बना पार्क खस्ताहाल, जनता परेशान

Mon, 03 Nov 2025 01:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विजयपुर पार्क की खस्ता हालत
विज्ञापन
विजयपुर। मेटाडोर स्टैंड के पास बना पार्क खस्ताहाल होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस पार्क में लोग सैर करने के लिए आते हैं।
विज्ञापन

पार्क में छोटे बच्चों के मनोरंजन के लिए लगे झूले काफी समय से टूटे पड़े हैं। झूलों में चोट लगने के भय से अभिभावकों ने अपने बच्चों को पार्क में भेजना ही बंद कर दिया है। लंबे अरसे से पार्क की दुर्दशा को सुधारने की मांग उठती रही है। पार्क में चलने के लिए बनाया गया रास्ता भी खस्ताहाल है। पार्क में लगी टाइलें जगह-जगह से टूट चुकी हैं। लोगों ने बताया कि पार्क में साफ-सफाई नहीं होने के कारण पार्क में हमेशा गंदगी फैली रहती है। ओम प्रकाश और सोनू गुप्ता का कहना है कि विजयपुर में एकमात्र पार्क है पर इसकी दशा काफी खस्ताहाल है। कई बार इसकी हालत को सुधारने के लिए प्रशासन से लेकर विभाग से गुहार लगाई है। लोगों ने जिला प्रशासन से पार्क पर ध्यान देने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें