विजयपुर गुमशुदा रिता शर्मा का फाईल फोटो
विजयपुर। वार्ड छह की रीता शर्मा (35) पत्नी राजेश शर्मा उर्फ राजू की पत्नी लापता हो गई है। महिला के पति राजेश शर्मा ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला के पति राजेश शर्मा ने बताया कि घर से कपड़े लेने गई मगर वापस नहीं लौटी। परिजन ने उनकी काफी तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। थाना प्रभारी सुमित शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है। संवाद