विजयपुर। पुलिस ने विजयपुर थाना क्षेत्र में खैर की लकड़ी के लट्ठों से लदा एक महिंद्रा लोड कैरियर जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।विजयपुर थाना पुलिस की टीम ने गुराह मोड़ विजयपुर में वाहन जांच के दौरान, विजयपुर की ओर जा रहे महिंद्रा लोड कैरियर को रोका। वाहन चालक ने गति बढ़ा दी और मौके से भागने की कोशिश की। पुलिस ने वाहन को नाके पर रोक लिया और जांच के दौरान उसमें खैर की लकड़ी के लट्ठे लदे पाए गए, जिन्हें बिना किसी वैध अनुमति के अवैध रूप से ले जाया जा रहा था। वाहन चालक उस्मान चौधरी पुत्र यूसुफ हुसैन और उसके सहयोगी इंजमाम चौधरी पुत्र यूसुफ हुसैन, दोनों निवासी बधोरी तहसील बारी ब्राह्मणा जिला सांबा को गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद