आरएस पुरा। बीएसएफ की ओर से सीमांत गांव अब्दुल्लिया में रविवार को मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें युवा वर्ग लोगों में क्षेत्र के कई बच्चे भी शामिल थे। मैराथन का आयोजन गांव अब्दुल्लिया से शुरू किया जो सीमांत क्षेत्र की ओर से की गई तारबंदी के पास से होकर गांव में संपन्न हुआ। इस दौरान पंचायत के पूर्व सरपंच सहित अन्य ग्रामीण भी मौजूद रहे। बीएसएफ अधिकारी ने कहा कि 9 नवंबर को आयोजित की जाने वाली मैराथन की तैयारियों का हिस्सा था। लोगों को बेहतर स्वास्थ्य बनाए जाने के साथ जागरूक करना था। वहीं मैराथन के दौरान विशेष कर छोटे बच्चों में काफी उत्साह देखा गया। संवाद