आरएस पुरा। उपजिला आरएस पुरा में विजयदशमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। कस्बे के शहीद डीएसपी देवेंद्र शर्मा मेमोरियल मैदान में दशहरा कमेटी की ओर से भव्य रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। भव्य शोभायात्रा कस्बे दलजीत चौक से शुरू हुई और बाजार में ढोल-नगाड़ों और जय श्रीराम के जयघोष के बीच यात्रा कस्बे के मुख्य बाज़ार से होते हुए मैदान पहुंची। शोभायात्रा में विभिन्न धार्मिक झांकियों, स्थानीय बच्चों और युवाओं की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। इस दौरान लोगों ने घरों और दुकानों से फूल बरसाकर यात्रियों का स्वागत किया।