फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लद्दाख का वीडियो वायरल: एलओसी पर नन्हीं मकसूमा ने लगाए चौके-छक्के, विराट कोहली जैसा क्रिकेटर बनने की चाहत

Sat, 15 Oct 2022 08:28 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

लद्दाख स्कूल शिक्षा निदेशालय के ट्विटर हैंडल से लेकर सेना के अधिकारियों और कई प्रशासनिक अफसरों ने भी मकसूमा का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में विकेट की जगह डस्टबिन लगा नजर आ रहा है। छठवीं कक्षा में पढ़ने वाली मकसूमा अपनी तरफ आने वाली गेंद पर करारे शॉट लगा रही है।
विज्ञापन
मकसूमा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लद्दाख में भारत-पाकिस्तान एलओसी से सटे स्कूल के धूल धूसरित मैदान में चौके-छक्के लगाती नन्हीं मकसूमा की बल्लेबाजी हर देखने वाले को हैरत में डाल रही है। लद्दाख के कारगिल जिले में समुद्रतल से करीब 9800 फुट की ऊंचाई पर स्थित हाई स्कूल काकसर में खेलती मकसूमा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


लद्दाख स्कूल शिक्षा निदेशालय के ट्विटर हैंडल से लेकर सेना के अधिकारियों और कई प्रशासनिक अफसरों ने भी मकसूमा का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में विकेट की जगह डस्टबिन लगा नजर आ रहा है। छठवीं कक्षा में पढ़ने वाली मकसूमा अपनी तरफ आने वाली गेंद पर करारे शॉट लगा रही है।

उसके खेलने का अंदाज हर क्रिकेट प्रेमी को प्रभावित कर रहा है। यह वीडियो मकसूमा के शिक्षक ने बनाया था, जो बाद में वायरल हो गया। मकसूमा कहती है - मैं विराट कोहली जैसा बनना चाहती हूं। बचपन से क्रिकेट खेल रही हूं, लेकिन अभी तक मैं हेलिकॉप्टर शॉट सीखने की कोशिश कर रही हूं।
विज्ञापन


यहां दो रन लेने के बाद सांस फूल जाती है। सोशल मीडिया पर मकसूमा की प्रतिभा को किसी ने असाधारण बताया तो कोई उसे भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर खेलते देखने की उम्मीद जताने लगा। उल्लेखनीय है कि एलओसी से बिल्कुल सटा होने की वजह से काकसर गांव कारगिल युद्ध में पाकिस्तानी गोलाबारी की जद में रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें