फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गवर्नर से मिले उपकुपति, विकास पर चर्चा

Mon, 16 Mar 2015 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी के बाबा गुलाम शाह बादशाह यूनिवर्सिटी के उपकुलपति प्रो. आईए हमाल ने सोमवार को राजभवन में जाकर गवर्नर एनएन वोहरा के साथ मुलाकात की।  प्रो. हमाल ने यूनिवर्सिटी में करवाए जा रहे अकादमिक और अन्य गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया।
विज्ञापन


मूलभूत ढांचे के विकास और स्टाफ सदस्यों की नियुक्तियों पर भी चर्चा की गई। वहीं सेंट्रल यूनिवर्सिटी आफ जम्मू के कार्यकारी उपकुलपति प्रो. देवानंद ने भी गवर्नर से मुलाकात की। प्रो. देवानंद ने सांबा जिले के राया सुचानी के बगला गांव में बनाए जा रहे यूनिवर्सिटी के नये कैंपस के निर्माण कार्य के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


इस मौके पर यूनिवर्सिटी में फैकल्टी सदस्यों की नियुक्तियों से लेकर प्रशासनिक एवं अकादमिक कार्यों को सुचारु रूप से चलाने के लिए चर्चा की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें