चिनैनी कस्बे से दो किलोमीटर दूर तवी नदी पर बने लकड़ी के पुल की मरम्मत पता नहीं और कितनी बार करवाई जाएगी। पिछले कुछ माह पहले ही पुल की मरम्मत हुई थी, मगर अब फिर से पुल की लकड़ी टूटने लगी है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
वर्षों पहले लकड़ी से बने चिनैनी तवी पुल वर्षों पुराना है। इसकी मरम्मत कई बार हो चुकी है। पुल पर कई बार लकड़ी लगाकर उसकी मरम्मत कर वाहनों के गुजरने के लायक बना दिया जाता है, मगर अब फिर से उसकी लकड़ी टूटने लगी है। पुल पर लग लकड़ी के फट्टे उखड़ गए हैं।
इससे उस पर कभी भी हादसा की आशंका बनी रहती है। स्थानीय वाहन चालकों ने कहा कि चिनैनी तवी नदी पर बना लकड़ी का पुल करीब 50 साल पुराना है, जिसकी मरम्मत हर साल दो से तीन बार होती है। इस बार भी पुल की मरम्मत हुई, लेकिन अब फिर से लकड़ी टूट रही है, जिससे वाहन चालकों को आने-जाने में कई दिक्कतें आ रही है।
उनका कहना था कि पुल पर टूटी लकड़ी से वाहनों को भी नुकसान हो रहा है। कई बार इस तवी पर लोहे का पुल बनाए जाने की मांग उठाई गई है, लेकिन अभी तक समस्या हल नहीं हुई। लोगों को उसी पुल से तवी पार जाना पड़ता है, जिससे डर रहता है कि कहीं हादसा न हो जाए।
उनका कहना था कि पल की हालत अब इतनी खस्ता हो चुकी है। कही इस पल से कोई बड़ा हादसा न घट जाए और लगता है कि कही प्रशासन भी हादसे का इंतजार तो नहीं कर रही। लोगों ने प्रशासन से मांग उठाई है कि तवी पर जल्द नया पल बनाया जाए ताकि लोग राहत पा सके।