श्राइन बोर्ड के संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (जेसीईओ) की ओर से यह टेंडर आमंत्रित किया गया है। टेंडर की शर्तों के अनुसार इन फिक्स्ड सिस्टम की सप्लाई, इंस्टॉलेशन, इंटीग्रेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग की संपूर्ण जिम्मेदारी चयनित फर्म की होगी। इसके लिए बयाना राशि 1.35 लाख रुपये निर्धारित की गई है। जेके टेंडर्स पोर्टल पर उपलब्ध दस्तावेजों के मुताबिक बोली 8 दिसंबर को खोली जाएगी। इससे पहले कटड़ा स्थित श्राइन बोर्ड कार्यालय में 25 नवंबर को प्री-बिड बैठक आयोजित की गई है।