फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: रामबन में कार के गड्ढे में गिरने से 11 लोगों की मौत, तीन घायल

Sat, 16 Mar 2019 01:49 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में एक कार के सड़क से फिसलकर गहरे गड्ढे में गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई और अन्य तीन लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


डीसी रामबन, शौकत एजाज भट्ट ने बताया कि एक एसयूवी चंद्रकोट से राजगढ़ जा रही थी, जो सुबह करीब साढ़े दस बजे कुंडा नाला के पास 500 फुट से अधिक गहरे गड्ढे में गिर गई। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों के साथ मिलकर पुलिस ने बचाव अभियान शुरू किया और दो महिलाओं तथा एक बच्चे सहित पांच शव बाहर निकाले।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। राजगढ़, रामबन जिले का दूरदराज का तहसील है, जो लिंक रोड के जरिए जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ा है।
विज्ञापन


 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें