फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baramulla Accident: चुनावी रैली में जा रहे समर्थकों का वाहन खड्ड में गिरा, 22 लोग घायल, चार की हालत गंभीर

Fri, 27 Sep 2024 08:52 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर

सार

समर्थक निर्दलीय उम्मीदवार ताज मोहियुद्दीन की चुनावी रैली में भाग लेने के लिए जा रहे थे। हादसे में करीब 22 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए उड़ी के उपजिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारामुला जिले के उड़ी सेक्टर में एक टाटा मोबाइल वाहन अनियंत्रित होकर खड्ड में गिर गया। हादसा जबला गांव के पास हुआ है। इसमें 22 लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को निर्दलीय उम्मीदवार ताज मोहियुद्दीन की चुनावी रैली में भाग लेने के लिए उड़ी से कमलकोट जा रहे समर्थकों का वाहन (जेके16-7108) हादसे का शिकार हो गया। एक अधिकारी ने बताया कि हादसे में करीब 22 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए उड़ी के उपजिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। चार की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जीएमसी बारामुला में रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें