गांदरबल। जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में शुक्रवार को सेरेच के पास मेरदाबाग रोड पर एक टाटा मोबाइल वाहन में अचानक आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग अचानक भड़क उठी जिससे धुएं का गुबार हवा में फैल गया। आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर टेंडर तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आगे की जानकारी का इंतजार है। संवाद