पुलवामा। पुलवामा पुलिस ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध रूप से निकाले गए खनिजों के परिवहन में शामिल छह टिप्परों को शुक्रवार को जब्त किया। पुलिस चौकी रहमू की टीम ने दो टिप्परों को जब्त किया। इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता की धारा 303 के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इसी तरह पुलिस स्टेशन पुलवामा ने चार अन्य टिप्परों को जब्त किया। इस संबंध में भी मामला दर्ज किया गया है।