जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के अंतर्गत सब डिवीजन गंदोह में आज सुबह करीब 10.45 बजे यात्रियों से भरी टाटा सूमो गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
टाटा सूमो यात्रियों को लेकर सरु कल जुगासर से गोवाड़ी जा रहा था, इसी बीच गंगाल सोटी के पास लगभग 300 फीट गहरी खाई में गिर गई। गाड़ी का नंबर JK064986 है।
हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और सेना के जवानों ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को एसडीएच गंदोह और सीएचसी चंगा में भर्ती कराया। पुलिस 13 लोगों को अस्पताल लेकर गए थे, लेकिन डॉक्टरों ने 4 को मृत घोषित कर दिया। वहीं 9 घायलों का इलाज चल रहा है।
मरने वालों की पहचान हो गई है-
(1) उषा देवी पत्नी सुख देव निवासी सरु कलजुगसार, उम्र 30 वर्ष
(2) मुबारक हुसैन पुत्र शाह दीन निवासी अलनी, उम्र 16 वर्ष
(3) सपना देवी पत्नी चमन लाल निवासी सरु कल जुगासर, उम्र 22 वर्ष
(4) पवित्रादेवी पुत्री अमर चांद निवासी काल जुगासर, उम्र 30 वर्ष
वहीं घायलों की भी पहचान हो गई है-
(1)आशिक हुसैन पुत्र अली मोहमद निवासी कोटा खरंगाल, उम्र 29 वर्ष
(2) मुनीशा देवी पत्नी विनोद कुमार निवासी भटोली, उम्र 28 वर्ष
(3) शेर मिहोमद पुत्र मोहम्दु मीर निवासी सोती, उम्र 38 वर्ष
(4) ओम देवी पत्नी अमर चंद निवासी काल जुगासर, उम्र 54 वर्ष
(5) स्वर्ण सिंह पुत्र टेक चंद निवासी सेरु काल जुगासर, उम्र 26 वर्ष
(6) मनमोहन सिंह पुत्र ओम सिंह निवासी काल जुगासर, उम्र 30 वर्ष
(7) अमर सिंह पीटर जगत राम निवासी जुगासर, उम्र 55 वर्ष
(8) गीता देवी पत्नी चतर सिंह निवासी लाजू काल जुगासर, उम्र और
(9) तारिक़ हुसैन पुत्र शाह मोहमद निवासी काको, उम्र 29 वर्ष
पुलिस का कहना है कि हादसे की वजह ओवरलोडिंग और तेज गति से गाड़ी चलाना है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे पर डोडा विधायक शक्ति राज परिहार और भदरवाह विधायक दलीप परिहार ने दुःख जताया है और राज्यपाल से मृतकों और घायलों के लिए मुआवजा राशि देने का आग्रह किया है।