फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य तक कटड़ा से श्रीनगर के लिए चलेगी वंदे भारत

Tue, 04 Feb 2025 03:29 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। श्रीनगर तक जल्द सीधी ट्रेन की सुविधा लोगों को मिलेगी। उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक का काम पूरा हो गया है। अब ट्रेन सेवा शुरू होने का इंतजार है। जम्मू रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य तक श्रीनगर के लिए ट्रेन कटड़ा से ही चलेगी।
विज्ञापन

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि जम्मू रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कार्य अगस्त-सितंबर तक होगा। इसलिए श्रीनगर के लिए वंदे भारत ट्रेन कटड़ा से चलेगी। हालांकि इस ट्रेन का गंतव्य शुरू से जम्मू से रखा जाएगा, ताकि जम्मू स्टेशन का काम होने के बाद ट्रेन को जम्मू से चलाया जा सके। 259 करोड़ रुपये से जम्मू तवी रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास हो रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें