वंदे भारत ट्रेन ने चेनाब रेलवे ब्रिज पार किया, ट्रायल रन शुरू
भारतीय रेलवे ने आज श्री माता वैष्णो देवी रेलवे स्टेशन कटड़ा से श्रीनगर के लिए वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन शुरू किया। यह ट्रेन दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज, चेनाब रेलवे ब्रिज से होकर गुजरेगी।nवंदे भारत ट्रेन को कश्मीर घाटी की ठंडी जलवायु को ध्यान में रखते हुए विशेष रूप से डिजाइन किया गया है। इसके अलावा यह ट्रेन अंजी खड़ ब्रिज से भी गुजरेगी, जो भारत का पहला केबल-स्टे रेल ब्रिज है।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस ट्रायल रन से ट्रेन की क्षमता और सुविधाओं का परीक्षण किया जाएगा। वंदे भारत ट्रेन जम्मू और श्रीनगर के बीच यात्रा को अधिक आरामदायक और तेज बनाएगी। इस ट्रायल रन के दौरान रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त रही और स्थानीय लोग ट्रेन को देख कर उत्साहित नजर आए।