फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैष्णो देवी के भक्तों के लिए खुशखबरी, दिल्ली-कटरा के बीच हफ्ते में तीन दिन चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

Mon, 29 Jul 2019 03:39 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली से कटरा के बीच चलाए जाने वाली सेमी हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चल सकती है। 22 जुलाई को हुए ट्रेन के सफल ट्रायल के बाद ट्रेन के परिचालन पर विचार किया जा रहा है। पहले ट्रेन को सप्ताह में तीन दिन चलाने की योजना है। इसके बाद यात्रियों की भीड़ को देखते हुए ट्रेन के परिचालन की विधि को बढ़ाया जाने पर विचार किया जाएगा। हालांकि रेलवे ने इसके अधिकारिक पुष्टी नहीं की है। 

विज्ञापन


अगस्त माह में रेलवे दिल्ली से कटरा के बीच ट्रेन का परिचालन शुरू करेगा। 22 जुलाई ट्रायल में हुई सभी गतिविधियों का डॉक्यूमेंटेशन किया गया है। ट्रायल के दौरान ट्रेन की स्पीड पर रेलवे की विशेष नजर रही थी। ट्रेन आठ घंटे में दिल्ली से कटरा के बीच का सफर तय करेगी। रेलवे के अनुसार पहले ट्रेन को सप्ताह में सोमवार, वीरवार और शनिवार को चलाया जाएगा। 

इसके बाद यात्रियों की संख्या को देखते हुए इसका परिचालन सप्ताह में पांच दिन किया जा सकता है। इस संबंध में सीनियर डीओएम फिरोजपुर से बात की तो उन्होंने कहा कि अभी हमारे पास ऐसी कोई अधिकारिक सूचना नहीं आई है। ट्रेन का ट्रायल सफल रहा है। अब रेलवे बोर्ड इसके परिचालन पर अंतिम मोहर लगाएगी। फिरोजपुर डिवीजन ट्रेन के परिचालन के लिए तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन का शेड्यूल

दिल्ली से कटरा का ये रहेगा ट्रेन का शेड्यूल

रेलवे बोर्ड द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, वंदे भारत एक्सप्रेस दिल्ली रेलवे स्टेशन से सुबह 6 बजे रवाना होगी और 8.10 बजे अंबाला रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। यहां 2 मिनट रुकने के बाद लुधियाना में ये ट्रेन 9.19 बजे पहुंचेगी। दोपहर 12.38 बजे जम्मू रेलवे स्टेशन पर पहुंच जाएगी। उसके बाद दोपहर 2 बजे कटरा रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।

ट्रेन इसी दिन दोपहर तीन बजे कटरा से दिल्ली के लिए रवाना होगी। शाम 4.13 बजे जम्मू रेलवे स्टेशन पहुंचेगी और दो मिनट रुकने के बाद शाम 7.32 बजे ट्रेन लुधियाना रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। लुधियाना से अगले दिन यानी कि मंगलवार सुबह 11 बजे चलेगी और  दोपहर 2.26 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें