फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब चलेगी वंदे भारत ट्रेन...जम्मू के लोग कर रहे हैं इंतजार, सफर ट्रायल के बाद भी लगी ब्रेक

Fri, 23 Aug 2019 03:26 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस
विज्ञापन

दिल्ली से कटरा के बीच चलाई जाने वाली सेमी हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के ट्रायल को एक महीने से अधिक का समय हो गया है। 22 जुलाई को ट्रेन का ट्रायल हुआ था। इसके बाद ट्रेन के चलाए जाने की कयास तेज हुए थे। 15 अगस्त से ट्रेन को दौड़ने की चर्चा थी, लेकिन राज्य में पनपे हालात के कारण ट्रेन के चलाने की कवायद फिलहाल ठप पड़ी है।

विज्ञापन


22 जुलाई को दिल्ली से कटरा के बीच हुआ ट्रेन का ट्रायल सफल रहा था। इस जम्मू से कटरा के बीच ट्रेन की स्पीड में थोड़ी कमी पायी गई थी। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को पटरी दौड़ने की कवायद को लेकर फिलहाल ठप है। इसका एक कारण राज्य में पनपे तनाव को भी माना जा रहा है।

हालांकि 15 अगस्त से ट्रेन को नियमित चलाए जाने के कयास चल रहे थे। 22 जुलाई को हुए ट्रेन ट्रायल के बाद सभी गतिविधियों का डॉक्यूमेंटेशन किया जाना था। फिरोजपुर डिविजन का भी कहना है कि अभी तक उनके पास ट्रेन को चलाने को कोई अधिकारिक जानकारी नहीं है। वहीं सीपीआरओ नॉर्दर्न रेलवे का भी कहना है कि अभी ट्रेन को चलाए जाने की कोई जानकारी नहीं है। ऐसे में लोगों को कटरा से दिल्ली के बीच आठ घंटे में सफर पूरा करने के लिए ओर इंतजार करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें