फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vaishno Devi Yatra: कटड़ा में भक्तों के लिए 25 RFID काउंटर खुले, कंट्रोल रूम शुरू, सात स्थानों पर होगी चेकिंग

Thu, 01 Sep 2022 01:03 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने आरएफआईडी (रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन) सुविधा का शुभारंभ करते हुए कहा कि इससे दर्शनार्थियों को बिना किसी भीड़भाड़ के भवन जाने में आसानी रहेगी। उनकी यात्रा सुगम होगी।
विज्ञापन
कटड़ा में कार्यक्रम में भाग लेते उपराज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : पीआरओ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मां वैष्णो देवी के यात्रियों को आरएफआईडी सुविधा प्रदान करने के लिए कटड़ा में 25 काउंटर और कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। इससे रोजाना दर्शन के लिए आने वाले 40 से 50 हजार यात्रियों को लाभ पहुंचेगा। यात्रा ट्रैक पर सात स्थानों पर आरएफआईडी की चेकिंग भी होगी। इस सुविधा से यात्रियों की आसानी से ट्रैकिंग हो सकेगी और भीड़ प्रबंधन में मदद मिलेगी। किसी भी अप्रिय स्थिति में उनका आसानी से पता लगाया जा सकेगा।

नई आरएफआईडी प्रणाली शुरू की गई

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को आरएफआईडी सुविधा का शुभारंभ करते हुए कहा कि इससे दर्शनार्थियों को बिना किसी भीड़भाड़ के भवन जाने में आसानी रहेगी। उनकी यात्रा सुगम होगी। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड और गुरुकुल के स्थापना दिवस समारोह में उपराज्यपाल ने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए नई आरएफआईडी प्रणाली शुरू की गई है।

छात्रों को आध्यात्म से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

पिछले 12 वर्षों से गुरुकुल जम्मू-कश्मीर की मजबूत आध्यात्मिक सांस्कृतिक नींव का मार्ग प्रशस्त कर रहा है। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली से संबद्ध यह गुरुकुल जम्मू-कश्मीर में संस्कृति के पुनरुद्धार और छात्रों को आध्यात्म से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

जम्मू-कश्मीर में शिक्षा प्रणाली को नया रूप देने का प्रयास

हमारा प्रयास होना चाहिए कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत पाठ्यक्रम में आवश्यक परिवर्तन किए जाएं। पिछले दो वर्ष में जम्मू-कश्मीर में शिक्षा प्रणाली को नया रूप देने का प्रयास किया गया है। श्राइन बोर्ड के गठन में पूर्व राज्यपाल जगमोहन की महत्वपूर्ण भूमिका को हमेशा याद रखना चाहिए।

गुरुकुलोदयाम पुस्तक का विमोचन किया

बोर्ड सदस्य महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेशवरानंद गिरि महाराज ने कहा कि 2010 में अपनी स्थापना के बाद गुरुकुल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में नाम कमाया है। उपराज्यपाल ने गुरुकुलोदयाम पुस्तक का विमोचन किया।  इस दौरान मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता, सीईओ अंशुल गर्ग, प्रिंसिपल डॉ. धनंजय मिश्रा आदि मौजूद रहे।

बोर्ड के 1450 कर्मियों को कठिनाई भत्ता

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्राइन बोर्ड के कर्मचारियों के लिए कठिनाई भत्ते की घोषणा की। कहा कि इससे 1450 कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। भत्ते की राशि का एलान जल्द होगा। उन्होंने कहा कि यह सुविधा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तैनात कर्मचारियों को मिलेगी। यह कर्मचारियों के कल्याण की दिशा में एक और कदम है। 

भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे 

उन्होंने कहा कि सब इंस्पेक्टर, वित्तीय लेखा सहायक और कनिष्ठ अभियंता की भर्ती परीक्षा की गड़बड़ी में दोषी पाए गए लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। तीनों परीक्षाओं की जांच सीबीआई को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें