फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोष रैली निकाल कर जताया विरोध

विज्ञापन
महाराजा हरि सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर अवकाश की मांग को ले कर बुधवार को रोष रैली निकालते हुए विभि? - फोटो : REASI
विज्ञापन
रियासी। 23 सितंबर को महाराजा हरि सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर सरकारी अवकाश घोषित किए जाने की मांग को लेकर बुधवार को एक रोष रैली का आयोजन किया गया। दोपहर को निकाली गई रोष रैली में राजपूत समुदाय से जुडे़ लोगों के साथ ही विभिन्न संगठनों व स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। रोष रैली नगर के मुख्य स्थानों से होते हुए थापा चौक पहुंची, जहां पर सभी ने एक साथ बैठ कर धरना दिया इस दौरान जोरदार नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

रैली में शामिल लोगाें ने कहा कि देश को आजादी मिलने के समय महाराजा हरि सिंह ने जम्मू कश्मीर का विलय भारत देश के साथ करने का फैसला किया था, जिसकी आज भी सराहना की जाती है। उन्होंने अपने कार्यकाल में सभी लोगों को साथ रखा जिसकी मिसाल आज भी कई स्थानों पर कायम है। वक्ताओं ने कहा कि सरकारी अवकाश के लिए पिछले काफी समय से मांग की जा रही है, लेकिन सरकार इस पर कोई फैसला नहीं कर रही है। लोगों में आक्रोश की स्थिति व्यापक हो गई है। आने वाले दिनों में सरकारी अवकाश करने की घोषणा नहीं की जाती है तो वह लोग इससे भी ज्यादा उग्र प्रदर्शन करेंगे। पूर्णरूप से हड़ताल कर व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद किया जाएगा। वहीं रैली के चलते थापा चौक को कुछ देर के लिए वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

नोट खबर फोटो नंबर एक सहित।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें