फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katra: दर्शन कर वैष्णो देवी से लौट रहे श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, कटड़ा के पास ऑटो-बस टक्कर में तीन की जान गई

Tue, 14 Oct 2025 05:14 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर के कटड़ा के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में वैष्णो देवी दर्शन कर लौट रहे तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जब उनकी ऑटो रिक्शा की सामने से आ रही बस से टक्कर हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को अस्पताल भेजा और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में कटड़ा के पास मंगलवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। ये श्रद्धालु श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन कर कटड़ा लौट रहे थे, जब उनका ऑटो-रिक्शा सामने से आ रही एक बस से टकरा गया।

कटड़ा के एसडीपीओ भीष्म दुबे ने बताया कि हादसा सेरली हेलीपैड से लौटते समय हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो में सवार सभी तीनों यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस और राहत-बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।

इसी तरह का एक और सड़क हादसा शनिवार रात रोहतक में हुआ, जहां जम्मू-कटड़ा एक्सप्रेसवे पर एक कार सड़क किनारे खड़े रोड रोलर से टकरा गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, मृतकों में सोमवीर भी शामिल हैं, जो ग्रामीण अध्यक्ष बलवान रंगा के बेटे थे। वे टाइल उद्योग से जुड़ी एक बिजनेस मीटिंग से लौट रहे थे। कार जैसे ही जम्मू-कटड़ा की ओर से रोहतक पहुंची, तभी निर्माणाधीन सड़क पर खड़े एक रोड रोलर से जा टकराई।

सरी रोहतक के जिला अध्यक्ष कुलदीप केडी ने बताया कि चारों युवक एक ही गांव के रहने वाले थे और काम के सिलसिले में मीटिंग के बाद लौट रहे थे। सब-इंस्पेक्टर देवेंद्र के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चारों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें