जम्मू-कश्मीर के बनिहाल में एक पिता अपने बीमार बेटे को अस्पताल ले जा रहा था, रास्ते में बेटे की गोद में मौत हो गई। इस सदमे से पिता को दिल का दौरा पड़ा और उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई।
जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में मंगलवार सुबह एक बेहद मार्मिक घटना सामने आई, जहां अपने बीमार बेटे को अस्पताल ले जा रहे एक पिता की उसके बेटे की गोद में मौत देखने के बाद हार्ट अटैक से मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, यह घटना बनिहाल के टेथार क्षेत्र में हुई। 45 वर्षीय शबीर अहमद गनाई अपने 14 वर्षीय बीमार बेटे साहिल अहमद को इलाज के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे। रास्ते में अचानक साहिल की तबीयत और बिगड़ गई और वह अपने पिता की गोद में बेहोश होकर गिर पड़ा।
अपने बेटे की यह हालत देखकर शबीर को ऐसा सदमा लगा कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। बाद में दोनों पिता-पुत्र के शव बनिहाल के उप-जिला अस्पताल लाए गए।