फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Religious Tourism: वैष्णो देवी यात्रा ने बनाया रिकॉर्ड, छह माह में 50.70 लाख श्रद्धालुओं ने किए माता के दर्शन

Wed, 24 Jun 2026 01:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कटरा

सार

छह माह में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 50 लाख के आंकड़े को पार कर गई है। 22 जून तक रिकॉर्ड 50.70 लाख श्रद्धालुओं ने दरबार में हाजिरी लगाई है। यह पिछले वर्ष की तुलना में 10.86 लाख अधिक है।
विज्ञापन
संख्या में वृद्धि श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की ओर से की गई बेहतर व्यवस्थाओं का नतीजा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री माता वैष्णो देवी यात्रा ने इस वर्ष बड़ी उपलब्धि हासिल की है। छह माह में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 50 लाख के आंकड़े को पार कर गई है। 22 जून तक रिकॉर्ड 50.70 लाख श्रद्धालुओं ने दरबार में हाजिरी लगाई है। यह पिछले वर्ष की तुलना में 10.86 लाख अधिक है।

विज्ञापन


यह भारी बढ़ोतरी देश-विदेश के भक्तों की अटूट आस्था को दर्शाती है। पिछले वर्ष में इसी अवधि के दौरान लगभग 39.84 लाख तीर्थयात्री माता के दरबार पहुंचे थे। श्रद्धालुओं की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की ओर से की गई बेहतर व्यवस्थाओं का नतीजा है। उपराज्यपाल और श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष मनोज सिन्हा की देखरेख में यात्रियों के लिए यात्रा को सुगम, सुरक्षित और आरामदायक बनाने के लिए कई कड़े और आधुनिक कदम उठाए गए हैं।

श्राइन बोर्ड ने आधारभूत ढांचे, ठहरने की सुविधाओं, साफ-सफाई, भीड़ नियंत्रण प्रणाली, स्वास्थ्य सेवाओं, बैटरी कार, रोपवे संचालन और आपदा प्रबंधन को पहले से कहीं अधिक मजबूत किया है। इसके साथ ही नई डिजिटल पहलों ने भी श्रद्धालुओं के अनुभव को काफी आसान बना दिया है। साल के शुरुआती छह महीनों में ही 50 लाख का पड़ाव पार होना शुभ संकेत है। इससे उम्मीद है कि आने वाले महीनों में भी यात्रा की यह रफ्तार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें