फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राकृतिक गुफा से दर्शन कर पाएंगे वैष्णो देवी के भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री माता वैष्णो देवी में मकर संक्रांति पर प्राकृतिक गुफा को भक्तों के लिए खोला गया। यात्रियों की कम भीड़ को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन


इसमें दस हजार से कम भक्तों के दौरान भक्तजन प्राकृतिक गुफा से मां के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त कर पाएंगे। मां का आशीर्वाद पाने प्रतिदिन 12000 से 13000 के बीच भक्त पहुंच रहे हैं।

नए साल में पहले तेरह दिन में 226382 भक्त मां के दरबार में हाजिरी दे चुके हैं, जो पिछले कई साल से ज्यादा हैं।
विज्ञापन

नए साल में अब तक 226382 श्रद्धालुओं ने टेका माथा

बोर्ड के सीईओ अजीत कुमार साहू ने बताया कि वर्ष 2011 और 2012 में ऐसे ही श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते यात्रियों की संख्या एक करोड़ के पार गई थी।

मौजूदा यात्रा के मुताबिक वर्ष 2015 में इस दौरान 178793, वर्ष 2014 में 198997, 2013 में 192240, 2012 में 219054 और वर्ष 2011 में 180324 यात्रियों ने दर्शन किए थे।

इस दौरान मकर संक्रांति पर कटड़ा स्थित महालक्ष्मी मंदिर में शांति और खुशहाली के लिए यज्ञ का आयोजन किया गया। इस मौके पर बोर्ड के डिप्टी सीईओ पंकज गुप्ता, डिप्टी मैनेजर त्रिकुटा भवन सुदेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें