सतराईयां गांव से माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए 39वीं पैदल यात्रा पर भक्त रवाना हुए। युवा दुर्गा समिति के प्रधान डिप्टी सिंह चिब की देखरेख में सुबह प्रभातफेरी निकाली गई। माता के जयकारे लगाते भक्त रवाना हुए। यात्रा में शामिल मान सिंह, रमेश सिंह, बलवान सिंह ने बताया कि पहले नवरात्रे पर मां के दरबार में पहुंच भक्त दर्शन करेंगे। उन्हाेंने कहा कि देश व राज्य में अमन और शांति के लिए गांव से हर वर्ष पैदल यात्रा निकाली जाती है।