फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार जिलों में किशोरो को सौ फीसदी पहली खुराक

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू कश्मीर के गांदरबल, शोपियां, अनंतनाग और पुंछ जिले में 15 से 17 आयु वर्ग में किशोरो को सौ फीसदी पहली कोविड टीकाकरण की खुराक दी गई है। प्रदेश में कोविड संक्रमण के बढ़ते प्रसार के बीच टीकाकरण अभियान को तेजी दी गई है। इसमें 18 से अधिक आयु वर्ग में लगभग सभी बीस जिलों में सौ फीसदी टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल कर लिया गया है।
विज्ञापन

प्रदेश में शनिवार को 15 से 17 आयु वर्ग में 12129 किशोरों को टीके की खुराक दी गई। इसी तरह 6819 लोगों को एहतियाती खुराक दी गई। अब तक विभिन्न वर्ग में जम्मू कश्मीर में 20156471 लोगों को कोविड टीके की खुराक दी जा चुकी है। स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विवेक भारद्वाज ने कहा कि समाज में सुरक्षा श्रंखला को पूरा करने के लिए युवा आयु वर्ग के बीच टीकाकरण महत्वपूर्ण है। टीकाकरण के लिए प्रेरित करने को जागरूकता को बढ़ावा दिया गया है। 15 से 17 आयु वर्ग में 60 फीसदी अनुमानित आबादी को पहली खुराक दी जा चुकी है। वहीं, जम्मू कश्मीर में लेवल 1 और 2 समर्पित कोविड 4994 बिस्तरों पर वर्तमान में 519 मरीज ही भर्ती हैं। जिसमें यह फीसदी दर 10.39 है। 80 से 90 फीसदी संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें