फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: प्रदेश में संविदा से भरे जाएंगे शिक्षकों के पद

Sun, 10 Sep 2023 01:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
- स्कूल शिक्षा विभाग ने जिले के हिसाब से की आवेदनकर्ताओं की मेरिट सूची जारी
विज्ञापन

जम्मू। प्रदेश के दोनों संभागों के स्कूलों में अब शिक्षकों की कमी दूर होगी। कई वर्षों के बाद इस बार स्कूल शिक्षा विभाग ने हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों में संविदा पर शिक्षकों को नियुक्त करने का कदम उठाया है। बीते महीने में आवेदन मांगे गए थे। शुक्रवार को जम्मू के स्कूल शिक्षा विभाग ने जिले के हिसाब से आवेदनकर्ताओं की सूची जारी कर दी है।
अब संबंधित जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारी शिक्षकों को नियुक्त करेंगे। हलांकि, प्रत्येक जिलों के सरकारी स्कूलों में संबंधित विषयों के निर्धारित कई गुना पद खाली हैंं। मगर विभाग के पास अधिक शिक्षकों को नियुक्त करने की क्षमता नहीं है। ये जानकारी विभिन्न जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों ने दी है। उन्होंने कहा कि विभाग के निर्देशानुसार संविदा पर शिक्षकों को नियुक्त किया जाना है। स्कूलों में अधिकांश पद खाली हैं। मगर, जिन स्कूलों में संबंधित विषयों के ज्यादा छात्र दूरदराज इलाकों में होंगे उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उम्मीदवार बोले-निर्धारित पदों से अधिक हैं स्कूलों में खाली पद
जम्मू और कश्मीर दोनों संभाग में 748-748 पद भरे जाएंगे। इससे शिक्षित बेरोजगारों को राहत मिली है। पीजी, नेट, सेट, एमफिल और पीएचडी व प्रकाशन में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट बनाई गई है। पीजी में कई युवाओं के 100 में से 100 अंक हैं। उन्हें सूची में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। युवाओं को लंबे समय से संविदा पर शिक्षक बनने का इंतजार था। सूची जारी होने के साथ इंतजार खत्म हो गया है। उम्मीदवार निशु ने कहा कि प्रशासन से अनुरोध है कि पदों की संख्या को बढ़ाया जाए। इससे छात्रों और युवाओं दोनों को लाभ मिलेगा। उम्मीदवार विकन ने कहा कि प्रदेश सरकार को चाहिए कि स्कूलों की स्थिति को ध्यान में रखते हुए पदों की संख्या बढ़ाए। यह कम संख्या के पद प्रति जिलों में आवंटित नहीं हो सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें