फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गीतरू, जट्टार, हरण, भाख और डोगरी लोक नृत्य से लूटी वाहवाही

Sun, 10 Sep 2023 01:37 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
सैनिक स्कूल नगरोटा में एक दिवसीय लोक महोत्सव का आयोजन
विज्ञापन

जम्मू। सैनिक स्कूल नगरोटा में शनिवार को एक दिवसीय लोक महोत्सव का आयोजन किया गया। जेकेएएसीएल के सचिव भरत सिंह ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य जम्मू क्षेत्र की समृद्ध और लुप्त हो रही स्थानीय संस्कृति को पुनर्जीवित करना है। इस अवसर पर सैनिक स्कूल नगरोटा की प्रथम महिला परवीन अख्तर ए देसाई मुख्य अतिथि रहीं।
जम्मू क्षेत्र के कलाकारों ने गीतरू, जट्टार, हरण, भाख और डोगरी लोक नृत्य प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों को प्रत्येक लोक विधा के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर रामदित्ता एंड ग्रुप ने गीतरू प्रस्तुत किया। गीतरू जम्मू के डोगरा-पहाड़ी क्षेत्र का एक नृत्य-गीत है, जो ग्रामीण लोक दलों की ओर से त्योहारों, दावतों और शादियों के अवसर पर प्रस्तुत किया जाता है। इस पारंपरिक नृत्य-गीत शैली में लड़के और लड़कियां दोनों पारंपरिक वेशभूषा में भाग लेते हैं। इसके बाद चरण दास मंगोत्रा एंड पार्टी की ओर से हरण प्रस्तुत किया गया। हरण एक लोक-ओपेरा है, जो एक एकीकृत संगीत रूप में नृत्य और नाटक का प्रतिनिधित्व करता है। हरण शब्द का अर्थ है हिरण। हिरण एक पौराणिक जानवर है, जिसका उल्लेख विभिन्न लोक गीतों विशेषकर हीया हरण में मिलता है। अस्तित्व थिएटर और म्यूजिकल ग्रुप ने डोगरी लोक नृत्य प्रस्तुत किया। भाख की प्रस्तुति कमला देवी एंड पार्टी ने दी। भाख के माध्यम से महिलाएं पति या प्रेमी के प्रति अपनी लालसा को व्यक्त करती हैं। जट्टर की प्रस्तुति मोहन लाल एंड पार्टी के लोकनाथ जट्टर ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले सैनिक स्कूल नगरोटा के उपप्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल अमित कुमार ने जेकेएएसीएल के सचिव का स्वागत किया। उन्होंने जेकेएएसीएल के संपादक सह सांस्कृतिक अधिकारी डॉ. शाहनवाज और जेकेएएसीएल के सहायक सांस्कृतिक अधिकारी अनिल टिक्कू का भी स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें