फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: यूरिया की किल्लत खत्म, किसान खाद डालने में जुटे

Wed, 26 Feb 2025 02:23 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
एक सप्ताह में दूसरी बार बारिश होने से किसानों को मिली बड़ी राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। क्षेत्र में एक सप्ताह पहले हुई बारिश के चलते यूरिया की किल्लत हो गई थी। लेकिन समय रहते कृषि विभाग की ओर से बड़ी मात्रा में क्षेत्र में यूरिया उपलब्ध कर दिया गया है। क्षेत्र में ज्यादातर डीलरों के पास यूरिया उपलब्ध हो गया है। मंगलवार को हुई बूंदाबांदी के चलते किसान गेहूं की फसल को यूरिया की डोज देने में जुट गए हैं।
क्षेत्र में लंबे समय से बारिश नहीं हुई थी। जिसके चलते गेहूं की फसल सूखे की कगार पर पहुंच गई थी। एक सप्ताह पहले हुई बारिश के चलते किसानों को सिंचाई की समस्या से राहत मिली थी। बारिश के तुरंत बाद किसान खेतों में गेहूं की फसल को यूरिया देने में जुट गए थे। परंतु क्षेत्र में यूरिया की किल्लत हो गई थी। जिसके चलते किसान परेशान हो गए थे। परंतु दो दिन पहले ही कृषि विभाग द्वारा क्षेत्र में सभी डीलरों के पास यूरिया उपलब्ध करवा दिया गया है। जिससे किसान यूरिया खरीद कर खेतों में डालने के लिए जुट गए हैं। एक सप्ताह बाद फिर से बारिश होने से किसान यूरिया की डोज प्राथमिकता पर दे रहे हैं। क्षेत्र में एक सप्ताह में दूसरी बार बारिश को लेकर किसान खुश नजर आ रहे हैं। किसानों का कहना है कि लगभग एक महीना पहले गेहूं की फसल सूखे की जद में आ गई थी। परंतु एक सप्ताह में दूसरी बार बारिश होने के चलते गेहूं की फसल के बंपर पैदावार होने के कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मुद्दे पर सब डिविजनल एग्रीकल्चर ऑफिसर आरएस पुरा सुरेंद्र गुप्ता ने बताया कि बुधवार हुई बारिश से गेहूं की फसल को लाभ होगा। उन्होंने बताया कि ज्यादा बारिश होने के बाद किसानों को खेतों में पानी खड़ा नहीं होने देना है। उन्होंने कहा की फसल को किसी प्रकार की भी बीमारी की शिकायत के चलते सीधा कृषि विभाग से संपर्क करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें