फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर से उर्दू का रिश्ता सदियों पुराना: इल्तिजा मुफ्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की नेता और अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने शुक्रवार को कहा कि उर्दू भाषा की पैदाइश हमारे मुल्क हिंदुस्तान में हुई है और जम्मू कश्मीर से इसका रिश्ता सदियों से है। उन्होंने कहा कि इसे हिन्दू-मुस्लिम के नज़रिये से नहीं देखा जाना चाहिए।
विज्ञापन


इल्तिजा ने एक्स पर वीडियो जारी कर कहा, हाल ही में उर्दू को लेकर कैट का फैसला मायूस करने वाला है। हर एक चीज़ को मज़हब के नज़रिये से देखना सबसे पहले तो हमारी शिनाख्त पर हमला है और अब हमारे नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। उर्दू की पैदाइश हमारे मुल्क हिंदुस्तान में हुई है और जम्मू कश्मीर से इसका रिश्ता सदियों से है। राजा-महाराजाओं के समय से इसको सरकारी भाषा के रूप में इस्तेमाल किया गया। और तब से कागज़ी कार्रवाई उर्दू में ही होती रही है। इस वजह से कुछ नौकरियों में उर्दू का जानना ज़रूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें