प्रदेश में बेरोजगार युवाओं को कौशल विकास प्रदान करने में कौशल विकास विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस कड़ी में प्रदेश कौशल विभाग ने पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड के तहत 34 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) का अपग्रेडेशन किया। केंद्र सरकार के सहयोग से इन आईटीआई में नई मशीनरी के साथ बुनियादी ढांचे को भी मजबूत किया गया है। योजना के तहत जम्मू और कश्मीर संभाग में 17-17 आईटीआई का अपग्रेडेशन हुआ है।
प्रदेश की 44 आईटीआई में कौशल विभाग नए शॉर्ट टर्म कोर्स को शुरू करने जा रहा है। इसमें आईटी, कृषि, क्राफ्ट और अन्य विभिन्न ट्रेड के कोर्स हैं, जिन्हें आईटीआई में शुरू किया जा रहा है। पीपीपी मोड के तहत पांच फेज में 34 आईटीआई का अपग्रेडेशन किया गया है। इसमें 17-17 आईटीआई जम्मू और श्रीनगर संभाग में हैं। इन आईटीआई में बुनियादी ढांचे का विकास, मशीनरी की खरीद की गई है और हर आईटीआई को ढाई करोड़ रुपये दिया गया है। -अनीसा परवेज, उप निदेशक, प्रशिक्षण कौशल विभाग