फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में हिंसक प्रदर्शनों की आशंका, कई इलाकों में भारी तनाव

Fri, 12 May 2017 12:21 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
कश्मीर में तैनात जवान - फोटो : File Photo
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में शुक्रवार को हिंसक प्रदर्शन की आशंकाओं के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक दक्षिण कश्मीर के शोपियां, पुलवामा और बारामुला जिलों में सुरक्षा के लिए पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। 
विज्ञापन


इस क्रम में दक्षिण कश्मीर के साथ साथ ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में भी भारी सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। श्रीनगर के रैनावारी, नौहट्टा, खान्यार, बटमालू समेत कई अन्य इलाकों में सेना, सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। 

घाटी के हालातों को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों के तमाम अधिकारी हालातों पर नजर बनाए हुए हैं। गौरतलब है कि बीते एक महीने में कश्मीर के विभिन्न इलाकों में हिंसा के हालातों के चलते आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें