फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर : अनंतनाग के बिजबेहारा में आतंकवादियों ने सीआरपीएफ के शिविर पर ग्रेनेड से किया हमला 

Mon, 21 Sep 2020 09:10 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के बिजबेहारा में सोमवार को आतंकवादियों ने सीआरपीएफ (कंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) के शिविर पर यूबीजीएल ग्रेनेड से हमला किया। हमले में जान-माल के नुकसान की कोई जानकारी नहीं है। 

विज्ञापन

 

 नौगाम में सीआरपीएफ पार्टी पर हमला
श्रीनगर के नौगाम में आतंकियों ने सोमवार को सुरक्षाबलों की रोड ओपनिंग पार्टी (आरओपी) पर हमला किया। ताबड़तोड़ फायरिंग करने के बाद आतंकी वहां से भाग निकले। वारदात में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। हमले के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया।

श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र नौगाम से गुजरने वाले श्रीनगर-जम्मू हाईवे पर सोमवार को आतंकियों ने एक बार फिर से अपनी हिट एंड रन वाली रणनीति अपनाते हुए सुरक्षाबलों के एक गश्ती दल पर फायरिंग की। लेकिन इस बार वह अपने नापाक मंसूबों में कामयाब नहीं हुए।
विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि अक्सर इस हाइवे पर सुरक्षाबलों की कानवाई के चलने से पूर्व हाईवे को आरओपी की ओर से क्लीयर किया जाता है। इसी कार्य को सीआरपीएफ की 110 बटालियन के जवान अंजाम दे रहे थे। इसी दौरान दूर से आतंकियों ने उन पर फायरिंग कर दी। जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए फायरिंग की। इस कार्रवाई के चलते आतंकी मौके से भाग निकले। हमले के दौरान कुछ देर के लिए हाइवे पर ट्रैफिक रोक दिया गया। घटना के तुरंत बाद पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे और आतंकियों को तलाशने के लिए अभियान चलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें