जम्मू-कश्मीर विधासभा चुनावों में चल रही जुबानी जंग अब आगे बढ़ गई है। कश्मीर घाटी की कुलगाम सीट से भाजपा प्रत्याशी के घर पर आतंकी हमला किया गया है। बता दें कि कल ही कुलगाम समेत पांच सीटों के लिए भाजपा ने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की थी।
प्रत्याशी घोषित होते ही उनके घर पर हमला किया गया है। बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह जब गुलाम हसन जरगार चुनाव प्रचार के लिए इलाके के दौरे पर निकले हुए थे उस समय कुछ अज्ञात लोगों (जिन्हें आतंकी बताया जा रहा है) ने उनके घर पर पथराव करते हुए हवाई फायरिंग की।
फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि हमले में घर के किसी सदस्य को चोट आई है या नहीं। इस बाबत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है और मामले में आरोपियों की तलाश की जा रही है। फिलहाल किसी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।