कश्मीर विश्वविद्यालय (केयू) के कुलपति प्रोफेसर तलत अहमद को वीरवार को श्रीनगर के स्किम्स में भर्ती किया गया। स्किम्स के एक डॉक्टर ने बताया कि तलत कुछ दिन पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। बीती रात उनका ऑक्सीजन सेचुरेशन कम होने के चलते उन्हें रात नौ बजे स्किम्स में भर्ती कराया गया।
उन्होंने बताया कि उन्हें बाइलेटरल निमोनिया है। जानकारी के अनुसार केयू में कुछ और स्टाफ के कोरोना संक्रमित होने के चलते यूनिवर्सिटी प्रशासन ने शुक्रवार और शनिवार को यूनिवर्सिटी के सेंट्रल कैंपस को बंद करने का फैसला लिया है। एक अधिकारी ने बताया कि इस दौरान सभी परीक्षाओं को भी स्थगित किया गया है। अगली तारीख जल्द जारी की जाएगी।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर शिक्षा विभाग: सरल एप पर जुड़ेंगे नए फीचर्स, बच्चे ऑनलाइन देख सकेंगे अध्यापकों की क्लास
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए जम्मू शहर में और पांच माइक्रो कंटेनमेंट जोन बना दिए गए हैं। इनमें जरूरी सेवाओं को छोड़कर लोगों की आवाजारी पर रोक लगा दी गई। नए माइक्रो कंटेनमेंट जोन में बाहु तहसील के अंतर्गत कालिका कॉलोनी व गोरखा नगर, आईए, साउथ व ईस्ट एक्सटेंशन, वार्ड-52 त्रिकुटा नगर, सेक्टर-6, 9 और एक्सटेंशन-8 नानक नगर, जम्मू तहसील के तहत गुढ़ा बख्शी नगर, शॉपिंग सेंटर (भगत सिंह चौक बख्शीनगर) और जम्मू साउथ तहसील के तहत प्रीत नगर (टेंट वाला गुरुद्वारा से टैगोर पब्लिक स्कूल वार्ड-45) शामिल हैं।