फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बारामुला में छात्राओं का नामांकन बढ़ा ड्रॉपआउट दर घटी

विज्ञापन
समीक्षा बैठक में उप​​िस्थत केंद्रीय राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे व अन्य। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

श्रीनगर। केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम एवं श्रम-रोजगार मंत्रालय की राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने मंगलवार को बारामुला के डाक बंगले में बैठक की। उन्होंने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आकांक्षी जिला कार्यक्रम (एडीपी) की नीतियों व योजनाओं के तहत प्रगति की समीक्षा की।
जिले में छात्र नामांकन में वृद्धि हुई है। विशेष रूप से छात्राओं में ड्रॉपआउट दर में कम हुई है। डीसी मिंगा शेरपा ने एडीपी के पांच प्रमुख संकेतकों के तहत जिले की प्रगति की रिपोर्ट पेश की। इसमें स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि, जल संसाधन, वित्तीय समावेशन, कौशल विकास और अवसंरचना शामिल है।
विज्ञापन

बताया कि बारामुला ने नीति आयोग की डेल्टा रैंकिंग में प्रगति कर 112 जिलों में 108वें स्थान से बढ़कर 46वें स्थान पर पहुंच बनाई है। सितंबर 2024 तक जिले ने 59.3 का समग्र स्कोर हासिल किया है। डीसी ने स्वास्थ्य व पोषण क्षेत्र में सुविधाओं के उन्नयन, नए स्वास्थ्य केंद्रों की स्थापना, मातृ व शिशु स्वास्थ्य देखभाल, शिशु-मातृ मृत्यु दर व टीबी के मामलों में कमी, पोषण अभियान के कार्यान्वयन की जानकारी दी।
विज्ञापन

जीएमसी बारामुला में पंजीकरण केंद्र का किया उद्घाटन : केंद्रीय राज्य मंत्री ने जीएमसी बारामुला का दौरा किया। उन्होंने एडीपी के तहत यूरोलॉजिकल उपकरणों का व नए मेडिकल रजिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट पंजीकरण केंद्र का उद्घाटन किया।

समीक्षा बैठक में उपिस्थत केंद्रीय राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे व अन्य। संवाद

समीक्षा बैठक में उपिस्थत केंद्रीय राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे व अन्य। संवाद

समीक्षा बैठक में उपिस्थत केंद्रीय राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे व अन्य। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें