फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटी में तबाही के बाद शाह का दूसरा दौरा: बाढ़ पीड़ितों से मिले गृहमंत्री, मंगुचक्क गांव का भी करेंगे निरीक्षण

Mon, 01 Sep 2025 12:42 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू

सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर राहत कार्यों की समीक्षा की और हवाई सर्वेक्षण व उच्चस्तरीय बैठकों के जरिए हालात का जायजा लिया।
विज्ञापन
अमित शाह ने जम्मू के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को जम्मू के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। अधिकारियों ने बताया कि वह जिले के सबसे अधिक प्रभावित गांव मंगुचक्क भी जाएंगे।

विज्ञापन


शाह के साथ उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी मौजूद थे। उन्होंने बिक्रम चौक के पास तवी पुल पर रुककर नदी किनारे हुए नुकसान का जायजा लिया।

विज्ञापन

अमित शाह ने जम्मू के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया - फोटो : अमर उजाला
शाह रविवार रात जम्मू पहुंचे थे ताकि बाढ़ की स्थिति और राहत कार्यों की समीक्षा कर सकें। वे आज बाद में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण भी कर सकते हैं।

इसके अलावा, शाह राजभवन में दो अलग-अलग बैठकों की अध्यक्षता करेंगे- एक बैठक बाढ़ राहत कार्यों पर और दूसरी बैठक बाढ़ से सीमा सुरक्षा में आई बाधाओं को लेकर होगी।

अमित शाह ने जम्मू के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया - फोटो : अमर उजाला
14 अगस्त से अब तक किश्तवाड़, कठुआ, रियासी और रामबन जिलों में बादल फटने, भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ के कारण 130 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 33 लोग लापता हैं।

26 और 27 अगस्त को हुई रिकॉर्ड बारिश से जम्मू और अन्य मैदानी इलाकों में भारी बाढ़ आई, जिससे बुनियादी ढांचे को काफी नुकसान पहुंचा। मृतकों में 34 श्रद्धालु भी शामिल हैं, जो 26 अगस्त को माता वैष्णो देवी यात्रा के दौरान भूस्खलन की चपेट में आ गए थे।

अमित शाह ने जम्मू के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया - फोटो : अमर उजाला
यह पिछले तीन महीनों में जम्मू का शाह का दूसरा दौरा है। इससे पहले वे 29 मई को यहां आए थे, जब भारतीय सेना ने 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकी हमले (जिसमें 26 लोगों की मौत हुई थी) के जवाब में सीमा पार आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए थे।

यह खबर भी पढ़ें: Jammu Kashmir Disaster: ग्लेशियर टूटा... न झील फटी, 15 मिनट की तेज बारिश और मलबे से तबाह हो गया चिशोती
विज्ञापन

अमित शाह ने जम्मू के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया - फोटो : अमर उजाला
24 अगस्त को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी जम्मू का दौरा किया था। वे किश्तवाड़ जिले के चिसोटी गांव में बादल फटने के बाद स्थिति का जायजा लेने आए थे। हालांकि खराब मौसम और पडर उपखंड में भूस्खलन के कारण उनका गांव तक पहुंचना संभव नहीं हो सका।

14 अगस्त को चिशोती में बादल फटने के कारण 65 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा घायल और 32 लोग लापता हो गए थे। मृतकों में अधिकांश श्रद्धालु थे जो मचैल माता की यात्रा पर जा रहे थे।

यह खबर भी पढ़ें: Jammu: बाढ़ की स्थिति का आकलन करने गृह मंत्री अमित शाह जम्मू में, आज उच्च स्तरीय बैठक में करेंगे राहत समीक्षा 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें