फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुपवाड़ा में एक आतंकी ढेर, हिज्ब के सात ओजीडब्ल्यू गिरफ्तार

Tue, 05 Jul 2016 01:04 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सोमवार को 21 राष्ट्रीय रायफल्स के जवानों ने एक आतंकी को मार गिराया। मुठभेड़ में एक जवान भी घायल हुआ है। फिलहाल आतंकी की पहचान नहीं हो सकी है। सूत्रों का कहना है कि मारा गया विदेशी मूल का लश्कर आतंकी था। 
विज्ञापन


हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार सोमवार शाम को हंदवाड़ा इलाके के वाडरबल्ला में सर्च आपरेशन के दौरान यह मुठभेड़ हुई। घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव में सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है।

उधर, उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर से हिजबुल मुजाहिदीन के सात ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) को सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि इन सभी को पिछले कुछ दिनों में चल रही छापेमारी में गिरफ्तार किया गया। चार को डंगरपोरा क्रासिंग के पास से गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन


बोमई के मोहम्मद सई मलिक, सज्जाद अहमद चोपान, इखलाक अहमद शेख तथा शौकत अहमद लोन के पास से तीन सेट पुलिस की वर्दी, चार जोड़े पुलिस के जूते, नौ सेट चेन, 500 ग्राम आरडीएक्स, चार राकेट ग्रेनेड, एक वायरलेस सेट, एक यूबीजीएल, तीन आईईडी सर्किट, सात वायरलेस एंटिना बरामद किए गए। 

इसके साथ ही एक प्राइवेट कार भी उनके पास से सीज की गई। तीन अन्य ओजीडब्ल्यू तुजार शरीफ के इरशाद अहमद लोन, वाहीपोरा हंदवाड़ा के अब्दुल मजीद भट तथा बोमई के जहूर अहमद भट को सोपोर से पकड़ा गया। उनके पास से एक पुलिस वर्दी, दो रायफल ग्रेनेड, छह डेटोनेटर तथा एक वायरलेस सेट बरामद किया गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें