दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में अज्ञात हमलावरों ने एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी है। जानकारी के मुताबिक कुलगाम में आतंकियों ने गोली मार कर एक दुकानदार की हत्या कर दी है।
विज्ञापन
मृत युवक की पहचान शाकिर अहमद के तौर पर हुई है जो की मूल रूप से उत्तर प्रदेश का निवासी बताया जा रहा है। वह कई सालों से यहां रह कर कई सालों से बेकरी की दुकान चलाता था।
गौरतलब है कि दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में अज्ञात हमलावरों ने दो महिलाओं को गोली मार दी जिसमें एक महिला की मौके से मौत हो गई जबकि दसरी गंभीर रूप से घायल हो गई है। हमले में मृत महिला की पहचान यासमीना और घायल की पहचान रूबी के तौर के रूप में हुई है।