फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेक डैम की आड़ में कब्जाई जा रही पंजाब की जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर कंडी डैम प्रोजेक्ट की आड़ में रावी दरिया से सटी जम्मू कश्मीर की हद में पंजाब सरकार द्वारा सेंध लगाकर नुकसान पहुंचाने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना के बाद आनन-फानन में मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम ने एक ओर जहां जम्मू-कश्मीर की हद में हुए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश जारी किए वहीं निर्माण कार्य में लगी मशीनरी को भी जब्त कर लिया है।
विज्ञापन


प्रशासन के दौरे के बाद नियुक्त जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज करने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। शनिवार सुबह जिला विकास आयुक्त डा. शाहिद इकबाल चौधरी की अगुवाई में जिला पुलिस प्रमुख मोहन लाल और सहायक आयुक्त राजस्व सूरज प्रकाश रकवाल शाहपुर कंडी इलाके से सटी राज्य की भूमि पर हुए अतिक्रमण को जांचने पहुंचे।

डैम में जम्मू कश्मीर की भूमि

मौके पर पहुंचे अधिकारी भी वहां के हालात देखकर भौचक्के रह गए। 2281.81 करोड़ रुपये की लागत से पंजाब सरकार द्वारा शाहपुर कंडी में बनाए जा रहे डैम में जम्मू कश्मीर की भूमि के एक हिस्से को भी अनाधिकृत रूप से अधिग्रहण कर प्रयोग में लाया जा रहा था। राज्य की हद में पड़ती इस भूमि पर बाकायदा मशीनरी से लेकर पूरा सेट अप तैयार कर जोर शोर से निर्माण कार्य जारी था।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मौके पर पहुंचे जिला विकास आयुक्त ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने को कहा। वहीं थाना प्रभारी को मौके पर लगी मशीनरी दो घंटे के भीतर जब्त करने के निर्देश भी जारी किए।
विज्ञापन

चार मशीनों को जब्त कर किया

इस संबंध में पूछे जाने पर जिला विकास आयुक्त ने बताया कि गत सप्ताह ही राज्य की हद में अतिक्रमण का मामला नोटिस में आया था। इसके बाद सहायक आयुक्त राजस्व और डीएसपी डीएआर की अगुवाई में टीम गठित कर रिपोर्ट सौंपने को कहा गया था।

अधिकारियों ने बाकायदा मौके पर जाकर काम भी रुकवा दिया है। उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर की सीमा में लगी चार मशीनों को जब्त कर लिया गया है और टीम मौके पर हुए अतिक्रमण और नुकसान का आंकलन कर रही है जिसके आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें