फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में गांधीनगर, सतवारी और जम्मू बने विजेता

Tue, 01 Aug 2023 02:11 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
टास के बाद एक-दूसरे से हाथ मिलाते खिलाड़ी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। युवा सेवा एवं खेल विभाग जिला जम्मू की ओर से आयोजित अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में गांधीनगर जोन, सतवारी जोन और जम्मू जोन ने जीत दर्ज की। खेल गांव नगरोटा में सोमवार को तीन मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला गांधीनगर जोन और दंसाल जोन के बीच खेला गया। इसमें गांधीनगर जोन ने 9 विकेट से जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में सतवारी जोन ने आरएस पूरा जोन को 27 रनों से पराजित किया। अंतिम मुकाबला जम्मू जोन और मढ़ जोन के बीच खेला गया। इस मुकाबले में जम्मू ने मढ़ को 10 विकेट से हराया।
विज्ञापन

टूर्नामेंट का आयोजन युवा सेवा एवं खेल निदेशक जेके यूटी सुभाष चंदर छिब्बर और संयुक्त निदेशक युवा सेवा एवं खेल जम्मू सुरम चंद शर्मा के मार्गदर्शन और डीवाईएसएसओ जम्मू सुखदेव राज शर्मा की देखरेख में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में जिला जम्मू के 14 जोनों की सभी टीमों को इस प्रतियोगिता के लिए तैयार किया गया है। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य अगले स्तर के समापन के लिए सर्वश्रेष्ठ टीम का चयन करना है। मैचों का संचालन विभाग के विशेषज्ञों के पैनल, संयोजकों और अन्य तकनीकी अधिकारियों की ओर से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें