विजेता रजुआ की टीम ट्राफी के साथ
जम्मू। भारतीय सेना ने राजोरी के युवाओं के लिए दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता करवाई। क्षेत्र की आठ स्थानीय टीमों ने लैम ग्राउंड में भाग लिया। प्रतियोगिता लीग कम नॉक-आउट आधार पर खेली गई। फाइनल मैच लैम और रजुआ के बीच हुआ, जिसमें रजुआ विजेता रहा। प्रतियोगिता 29 जुलाई को शुरू हुई थी। राजोरी के लोगों ने भारतीय सेना को आयोजन के लिए खूब सराहा। संवाद
अनंतनाग जिला स्क्वैश चैम्पियनशिप का समापन
जम्मू। स्क्वैश कॉम्प्लेक्स मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स सेंटर में जिला अनंतनाग स्क्वैश चैंपियनशिप संपन्न हो गई। अंडर-15 के लड़कों में मोहम्मद युशा, साहिल गुलजार और तौफीक नज़ीर, लड़कियों में ताबिंदा अमीन, फातिमा रियाज़ और सबूरा जावेद, अंडर-17 में हामिद अय्यूब, दानिश सैयद और मुज़म्मिल फ़ैयाज़, लड़कियों में अलीमा रफीक विजेता, अंजुम अब्बास उपविजेता और ज़हरा शौकत तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-19 में अनिफ मंजूर, साहिल सबज़ार और साकिब शौकत व लड़कियों में ताबिया अमीन विजेता, सुजैन नसीर उपविजेता और सबा कयूम तीसरे स्थान पर रही।
चैंपियनशिप का आयोजन जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल की माई यूथ माई प्राइड पहल के तहत अनंतनाग जिला स्क्वैश रैकेट्स एसोसिएशन द्वारा किया था। समापन समारोह में मुख्यातिथि अब्दुल रशीद अहंगर और विशिष्ट अतिथि मीर आकिब और लियाकत हुसैन थे। संवाद