अंतर जिला स्तरीय बॉयज वर्ग तैराकी प्रतियोगिता जोधामल पब्लिक स्कूल में शुरू
जम्मू। अंतर जिला स्तरीय बॉयज वर्ग तैराकी प्रतियोगिता जोधामल पब्लिक स्कूल जम्मू में शुरू हुई। इसमें विभिन्न सरकारी व निजी स्कूलों से 100 से अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।
युवा सेवा और खेल विभाग जम्मू जिला ने प्रतियोगिता का आयोजन किया है। संयुक्त निदेशक युवा सेवाएं एवं खेल जम्मू वेद प्रकाश ने इसका उद्घाटन किया। अंडर-14 बॉयज 400 मीटर फ्री स्टाइल में श्रीनगर के मुनिया अली पहले, जम्मू के प्रज्ञेय शर्मा दूसरे तो श्रीनगर के शेख मौनीश तीसरे स्थान पर रहे। ब्रेस्टस्ट्रोक 500 मीटर फ्री स्टाइल में जम्मू के राजवर्धन सिंह ने पहला, श्रीनगर के मुनीर अली ने दूसरा और जम्मू के एडवास्ट ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
अंडर-17 में 50 मीटर बटरफ्लाय में जम्मू के स्मिथ आनंद पहले, श्रीनगर के उरौफ हुसैन दूसरे तो जम्मू के अयोन शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-19 बटरफ्लाय में श्रीनगर के जुनेद ने पहला, जम्मू से कार्तिकेय ने दूसरा तो श्रीनगर के क्वाइज ने तीसरा स्थान हासिल किया। ब्रेस्टस्ट्रोक में श्रीनगर के ओविस अली पहले, जम्मू के आदित्य दूसरे तो जम्मू से प्रवुम जैन तीसरे स्थान पर रहे।
इसी तरह, अंडर-19 में 400 मीटर फ्री स्टाइल में जम्मू के रणवीर चौधरी ने पहला, श्रीनगर के मोहम्मद अब्बास ने दूसरा और श्रीनगर के जुनैद ने तीसरा स्थान पाया। अंडर-17 में 400 मीटर फ्री स्टाइल में जम्मू के विशाल गोयल पहले व श्रीनगर के आयम गंडोत्रा ने दूसरा स्थान हासिल किया। ब्रेस्टस्ट्रोक में जम्मू के स्मिथ आनंद पहले, श्रीनगर के इब्राहिम दूसरे तो जम्मू के कृषोआंग तीसरे स्थान पर रहे। ब्यूरो